दिल्ली में बिना सब्सिडी का 14.2 किलो का गैस सिलेंडर अब 809.50 रुपए में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 942.50 पैसे थी। 
यानी ग्राहकों को अब प्रति सिलेंडर 133 रुपए कम चुकाने होंगे। 
वहीं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 500.9 रुपए होगा। पहले सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 507.42 पैसे थी। यानी सब्सिडी वाले सिलेंडर पर अब ग्राहकों को 6.52 पैसे का फायदा होगा। 

नई कीमतें कल यानी 1 दिसंबर से लागू हो जाएंगी।  

पिछले सात महीनों में यह पहला मौका है जब गैस की कीमतों में कमी की गई हैं। इस बीच गैस के दाम सात बार बढ़ाए गए थे। नवंबर के महीने में तो गैस की कीमत दो बार बढ़ी थी। 
तेल और गैस कंपनियों ने जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में सुधार की वजह से गैस की कीमतें कम हुई हैं।