उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन से मात्र 15 किलोमोटी दूर स्थित बड़नगर रोड पर लगे CCTV कैमरे में एक ऐसी घटना कैद हुई जो मानवता को अंदर से झकझोर कर रख देगी। फुटेज में खून से लतपत 12 साल की लड़की अर्धनग्न होकर सड़क पर चल रही है। घर-घर जाकर मदद मांग रही है लेकिन इसे पत्थर दिल समाज का दिल नहीं पसीजा। लोग तमाशबीन बन रहे, मानवता तो तब शर्मसार हो गई जब एक आदमी ने उसे भगा तक दिया। वो फिर भी तन ढकने के लिए सड़कों पर भटकती रही और मदद मांगती रही। लड़की की ऐसी हालत देख एक आश्रम में मौजूद पुजारी ने लड़की को तौलिए ढका और उसका अस्पताल ले गए जहां मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। 

लड़की को इलाज के लिए इंदौर रेफर

गंभीर चोटों के कारण पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार लड़की की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। 

परिवारवालों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पीड़िता के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है, पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है। वहीं प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर परिवारवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं एमपी पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि हार्ट स्पेशल रोड पर एक ऑटो ड्राइवर बच्ची के साथ दिखाई दिया। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 

ये भी पढ़ें- लापरवाही की हद ! नाश्ता करने बैठे पुलिसकर्मियों के उड़े होश, जब देखा...