पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद इमरान के रूप में की है, वह जनता दरबार में 12 अन्य मौलवी और इमाम के साथ आया था। उसकी मांग थी कि वक्फ बोर्ड के स्टॉफ की सैलरी बढ़ाई जाए।

दिल्ली--दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक व्यक्ति को पुलिस ने कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। केजरीवाल के दफ्तर में लगने वाले जनता दरबार में आए एक मस्जिद के केयरटेकर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह की है। इससे छह दिन पहले एक शख्स ने अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची से हमला किया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद इमरान के रूप में की है, वह जनता दरबार में 12 अन्य मौलवी और इमाम के साथ आया था। उसकी मांग थी कि वक्फ बोर्ड के स्टॉफ की सैलरी बढ़ाई जाए।

नार्थ दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस हरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम ऑफिस में घुसने के दौरान हुई जांच के दौरान पुलिस ने .32 बोर की जिंदा कारतूस उसके पर्स से बरामद किया।

पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद सिविल लाइंस पुलिस थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (273/18 U/s-25/54/59) दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Scroll to load tweet…

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार इमरान ने खुलासा किया है कि वह करोल बाग में बावली वाली मस्जिद में केयर टेकर है। 2-3 महीने पहले उसे दानपात्र से कारतूस मिला था, जिसे वह यमुना नदी में फेंकने वाला था, लेकिन वह नहीं फेंक पाया और पर्स में रख लिया। फिलहाल पूरे प्रकरण पर जांच जारी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ दिन पहले ही सचिवालय में उस वक्त एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया जब वे लंच के लिए ऑफिस से निकल रहे थे। हमलावर की पहचान अनिल शर्मा के तौर पर हुई है।