लगातार भूस्खलन से सरोवर नगरी के अस्तित्व पर खतरा

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद हर जगह भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल में मालरोड के एक हिस्से के टूटकर झील में गिरने के कुछ दिन बाद अब बलिया नाले पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। नैनीताल में बड़े स्रोतों से जल रिसाव हो रहा है, जिसकी वजह से हो रहे भूस्खलन से हरिनगर और रईस होटल क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों पर संकट आ गया है। सोमवार को रईस होटल की जमीन बलिया नाले में एकाएक भरभराकर गिरने लगी। प्रशासन ने आननफानन में यहां के 17 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया। बलिया नाले इलाके में कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है। रविवार को भी इस इलाके के कई घरों में पत्थर गिरे थे। पूरे क्षेत्र में दहशत मची हुई है। 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

Related Video