
मीडिया यमराज है- बीजेपी सांसद
उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देने की जगह उनका मजाक उड़ाते दिखे।
बलिया— उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देने की जगह उनका मजाक उड़ाते दिखे। मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज के छात्र संघ चुनाव में हुए बवाल पर जिला अस्पताल पहुंचे बीजेपी सांसद भरत सिंह से मीडिया ने इस पर सवाल पूछा तो वह उल्टे मीडिया को ही यमराज बताने लगे।