नई दिल्ली: अब नौसेना के लिए जरुरी जल पोत देश के अंदर ही बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और तट रक्षक बलों के लिये पोतों और जहाज का निर्माण करने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के चार पोत निर्माण आग्रह पत्र जारी किये हैं।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक देश के सात पोत कारखानों को अगली पीढ़ी के छह मिसाइल पोत बनाने के लिये आग्रह पत्र जारी किये गए हैं तो वहीं आठ द्रुत गश्ती वाहन (एफपीवी, फास्ट पेट्रोलिंग व्हीकल) और 12 होवर क्राफ्ट के साथ आठ प्रक्षेपास्त्र सह आयुध नौकाओं के लिये आग्रह पत्र जारी किया गया है। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल कुल चार आग्रह पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा आने वाले कुछ महीनों में पोत निर्माण परियोजनाओं के लिये कुछ और आग्रह पत्र जारी किये जाने की संभावना है।