नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी दर में इजाफा हुआ है। देश में रिकवरी दर अब 41 फीसदी के करीब पहुंच गई है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 118447 तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,088 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य कोरोना संक्रमितों की संख्या 118,447 तकप पहुंच गई है। वहीं अब देश में 48,533 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण के पांचवें दिन में देश में रिवकरी की दर 40.97 फीसदी पहुंच गई है। देश  में बुधवार को संक्रमितों की संख्या 106,750 थी। लेकिन महज दो दिन के भीतर संक्रमितों की संख्या  में 12 हजार का इजाफा हुआ है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के  66,330 मामले सक्रिय हैं जबकि अभी तक 3,583 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं देश में 48,533 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छूट्टी दे दी गई है। फिलहाल देश में रिकवरी दर 40.97 फीसदी पहुंच गई है जबकि 25 मार्च को यह लगभग 7 फीसदी थी।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 41,000 पहुंच गई है जबकि 1,454 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,345 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 40,000 पार चला गया है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु में रिकार्ड किए गए हैं।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,967 तक पहुंच गई है जबकि गुजरात में अब तक 12,905 मामले सामने आए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के  मामलों की संख्या 11,659 पहुंच गई है। जबकि 194 लोगों की मौत हो चुकी है। बहरहाल राष्ट्रव्यापी तालाबंदी का दो सप्ताह का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतिबंधों में छूट दी गई है।