लोकसभा चुनाव के लिए रविवार की शाम को आए एक्जिट पोल के बाद भारत में विपक्षी दलों में तो हाहाकार मचा ही हुआ है। लेकिन भार का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी केन्द्र में मोदी सरकार के आने की खबरों के बाद डरने लगा है। खास बात ये है कि मोदी सरकार बनने की खबर सबसे ज्यादा पाकिस्तान के बलूचिस्तान में देखी गयी। इसका मतलब साफ है कि बलूच के लोग भी चाहते हैं कि भारत में मोदी सरकार बने। जबकि पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में खौफ पसरा हुआ है।

भारत में मोदी सरकार बनने की खबरों के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लोगों द्वारा मोदी को सर्च करना और सरकार बनने की खबरों को देखना पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। आमतौर पाकिस्तान, बलूचिस्तान में उठने वाली आजादी की मांग को भारत के साथ जोड़ता है। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान में वहां के लोगों को भड़का रहा है।

लिहाजा बलूचिस्तान में मोदी सरकार बनने की खबरों को सर्च करना पाकिस्तान सरकार के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है। जानकारी के मुताबिक 19 मई को भारत के लोकसभा के चुनाव के एक्जिट पोल भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किए गए। गौरतलब है कि भारत में बीजेपी की बनने की खबरों के बाद पाकिस्तान सरकार की नींद हराम हो गयी है।

गूगल ट्रेंड में प्रधानमंत्री मोदी को गूगल में सबसे ज्यादा सौ फीसदी बलूचिस्तान में सर्च किया गया। बलूचिस्तान के लोग मोदी सरकार की वापसी पर काफी खुश है जबकि पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में खौफ देखा जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान के लोगों पर किए जा रहे अत्याचार का मामला यूएन में भी उठ चुका है।