इस बार का बाल दिवस बेहद खास है। मुंबई की एक बच्ची की डिजाइन आज का गूगल-डूडल बनी हुई है। 

गूगल के इस डूडल में एक बच्ची टेलिस्कोप की मदद से अंतरिक्ष की ओर देख रही है। इस डूडल में बेहद खूबसूरती से ग्रह, चांद, तारे और अंतरिक्ष यान भी बनाया गया है। 

गूगल के इस डूडल पर क्लिक करने पर बाल दिवस 2018  से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

खास बात यह है कि इस डूडल को बनाने वाली भारत की ही एक बच्ची है, जिसका नाम है पिंगला राहुल। जो कि मुंबई के जे.बी.वच्चा हाईस्कूल की छात्रा है। 

पिंगला डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता की विजेता हैं। जिसमें क्लास 1 से 10 तक के 75 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

इसमें से गूगल ने 5 शानदार डिजाइनों का चयन किया। जिसमें से आखिरी चयन पिंगला राहुल के डिजाइन का हुआ।