नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी खौफ में जी रहे हैं। उन्हें भारत के हमले का खौफ सता रहा है। उनके सपने में भारत के हमले के सपने आ रहे हैं। इमरान खान का कहना है कि भारत कभी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। क्योंकि भारत में एनआरसी के विरोध के कारण भारत जनता का ध्यान भटकाने के लिए हमला कर सकता है। हालांकि इमरान खान धमकी दी है कि अगर भारत ने हमला किया तो वह मुंहतोड़ जवाब देगा।

इमरान काफी अरसे से पहले भारत पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं कि वह पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। जबकि सच्चाई ये है कि इसकी आड़ में वह सीमा पर सैनिकों को एकत्रित कर रहा है। यही नहीं वह विश्व बिरादरी को बता रहा है कि भारत उस पर हमला कर सकता है लिहाजा वह इसलिए सीमा पर सैनिकों को अपनी सुरक्षा के लिए एकत्रित कर रहा है। इमरान खान लगातार भारत के मामलों में दखल दे रहे हैं।  

इमरान खान का कहना है कि भारत अपने घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। असल में पाकिस्तान के गुलाम कश्मीर में जनता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद गुलाम कश्मीर के लोगों ने इमरान खान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर लेकर पाकिस्तान की सरकार और सेना चिंतित है।

उनको लगता है कि अगर पाकिस्तान पर भारतीय सेना हमला करती है तो गुलाम कश्मीर के लोग बगावत कर उसे भारत में मिला सकता है। कुछ दिनों पहले इमरान खान की गुलाम कश्मीर में रैली में जनता ने गो नियाजी गो के नारे लगाए थे। पाकिस्तान में इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सहमे हुए हैं और उन्हें डर है कि भारत पीओके को लेकर कार्रवाई कर सकता है।