ये अभद्र महिला भारतीय नहीं...

सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के एक अधिकारी से एक महिला की बहस का वीडियो यह बताकर वायरल किया गया कि महिला भारतीय है। 1.10 मिनट के इस वीडियो में बहस के दौरान यह महिला कई बार अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है और अंत में उसे थप्पड़ भी मार देती है। वायरल वीडियो में यह भी बताया गया कि महिला को तीन साल की सजा हो गई है। हालांकि अब सामने आया है कि महिला भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। उसका नाम अज-ए-तक्कदस है। उसके ब्रिटिश पासपोर्ट में जन्मस्थान लाहौर लिखा हुआ है। दरअसल, फेसबुक पर वीडियो यह कहकर डाला गया कि महिला भारतीय है। इसके बाद यह वायरल हो गया। इसे लगभग 30,000 से ज्यादा बार देखा गया और 640 बार शेयर किया गया। 

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

Related Video