लोक गायिका तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुइले, एलएंडटी के चेयरमैन ए एम नाइक, दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयार, दिवंगत अदाकार कादर खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसलर बजरंग पूनिया और फुटबॉलर सुनील छेत्री  समेत 112 जानीमानी हस्तियों को इस साल के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने इस साल 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा है जिसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं। 

लोक गायिका तीजन बाई, गुइले, नाइक और रंगकर्मी बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सीएजी वी के शुंगलू, पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा, अकाली नेता एस एस ढींडसा को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मार्च-अप्रैल में कभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

दिवंगत अदाकार कादर खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर और पूर्व राजनयिक एस जयशंकर समेत 94 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की। पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नाम की घोषणा भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार ‘पद्म भूषण’ के लिए की गई है। सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की। 

चौंसठ वर्ष की महान पर्वतारोही बछेंद्री पाल 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर, स्टार फुटबालर छेत्री और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग के अलावा पद्म श्री द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबाल) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

37 वर्षीय गंभीर ने 2007 में भारत की विश्व टी20 खिताबी जीत के फाइनल्स में और 2011 विश्व कप खिताबी जीत में मैच विजयी पारी खेली थी। 34 साल के छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबाल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। 

बजरंग विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं, इसके अलावा उनहोंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल बजरंग प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए नहीं चुने जाने के कारण नाराज हो गए थे।

पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची- 

पद्म विभूषण 
1. श्रीमती तीजन बाई, छत्तीसगढ़ 
2. इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), जिबूती 
3. अनिल कुमार मनिभाई नाइक, महाराष्ट्र 
4. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, महाराष्ट्र 

पद्म भूषण 
5. जॉन चेंबर्स (विदेशी), अमेरिका 
6. सुखदेव ढींढसा, पंजाब 
7. प्रवीण गोर्धन (विदेशी), दक्षिण अफ्रीका 
8. महाशय धरम पाल गुलाटी, दिल्ली 
9. दर्शन लाल जैन, हरियाणा 
10. अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे, महाराष्ट्र 
11. करिया मुंडा, झारखंड 
12. बुधादित्य मुखर्जी, पश्चिम बंगाल 
13. मोहनलाल विश्वनाथन नायर, केरल 
14. एस. नांबी नारायण, केरल 
15. कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), दिल्ली 
16. बछेंद्री पाल, उत्तराखंड 
17. वी. के. शुंगलू, दिल्ली 
18. हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार 


पद्म श्री 
19. राजेश्वर आचार्य, उत्तर प्रदेश 
20. बंगारू अदिगलार, तमिलनाडु 
21. इलियास अली, असम 
22. मनोज वाजपेयी, महाराष्ट्र 
23. उद्दव कुमार भराली, असम 
24. ओमेश कुमार भारती, हिमाचल प्रदेश 
25. प्रतीम भर्तवान, उत्तराखंड 
26. ज्योति भट्ट, गुजरात 
27. दिलीप चक्रवर्ती, दिल्ली 
28. मामेन चांडी, पश्चिम बंगाल 
29. स्वप्न चौधरी, पश्चिम बंगाल 
30. कमल सिंह चौहान, हरियाणा 
31. सुनील छेत्री, तेलंगाना 
32. दिनयार कांट्रैक्टर, महाराष्ट्र 
33. मुक्ताबेन पंकजकुमार डागली, गुजरात 
34. बाबूलाल दहिया, मध्य प्रदेश 
35. थांगा डारलोंग, त्रिपुरा 
36. प्रभु देवा, कर्नाटक 
37. राजकुमारी देवी, बिहार 
38. भागीरथी देवी, बिहार 
39. बलदेव सिंह ढिल्लों, पंजाब 
40. हरिका द्रोनावल्ली, आंध्र प्रदेश 
41. गोदावरी दत्ता, बिहार 
42. गौतम गंभीर, दिल्ली 
43. द्रौपदी घिमिरे, सिक्किम 
44. रोहिणी गोडबोले, कर्नाटक 
45. संदीप गुलेरिया, दिल्ली 
46. प्रताप सिंह हार्दिया, मध्य प्रदेश 
47. बुलु इमाम, झारखंड 
48. फ्राइडेरिका इरीना (विदेशी), जर्मनी 
49. जोरावरसिंह जादव, गुजरात 
50. एस. जयशंकर, दिल्ली 
51. नरसिंह देव जामवाल, जम्मू-कश्मीर 
52. फयाज अहमद जान, जम्मू-कश्मीर 
53. के.जी ,जायन, केरल 
54. सुभाष काक, अमेरिका 
55. शरत कमल, तमिल नाडू 
56. रजनी कांत, यूपी 
57. सुदामा काटे, महाराष्ट्र 
58. वामन केंद्र, महाराष्ट्र 
59. कादर खान, कनाडा 
60. अब्दुल गफुर खत्री, गुजरात 
61. रविंद्र कोल्हे, समिता कोल्हे, महाराष्ट्र (संयुक्त रूप से) 
62. बॉम्बायाला देवी लाइश्राम, मणिपुर 
63. कैलाश मदबैया, एमपी 
64. रमेश बाबाजी महाराज, यूपी 
65. वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया, गुजरात 
66. गीता मेहता, अमेरिका 
67. शादाबा मोहम्मद, यूपी 
68. के.के.मोहम्मद, केरल 
69. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेडिसिन, झारखंड 
70. दैत्री नाइक, ओडिशा 
71. शंकर महादेवन नारायण, महाराष्ट्र 
72. शांतनु नारायण, अमेरिका 
73. नारटकी नटराज, तमिलनाडु 
74. शेरिंग नोरबू, जम्मू-कश्मीर 
75. अनुप रंजन पांडे, छत्तीसगढ़ 
76. जगदीश प्रसाद पारिख, राजस्थान 
77. गणपतभाई पटेल, अमेरिका 
78. बिमल पटेल, गुजरात 
79. हुकुमचंद पाटीदार, राजस्थान 
80. हरविंदर सिंह फूलका, पंजाब 
81. मदुरई चिन्ना पिल्लाई, तमिलनाडू 
82. टी.पी.लिंच, अमेरिका 
83. कमल पुझारी, ओडिशा 
84. बजरंग पूनिया, हरियाणा 
85. जगत राम, चंडीगढ़ 
86. आर.वी.रमानी, तमिलनाडू, 
87. देवारापल्ली प्रकाश राव, ओडिशा 
88. अनुप साह, उत्तराखंड 
89. मिलेना सालविनी, फ्रांस 
90. नागिनदास संघवी, महाराष्ट्र 
91. सिरिवेन्नेला सीतारमण शास्त्री, तेलंगाना 
92. शब्बीर शैयद, महाराष्ट्र 
93. महेश शर्मा, मध्य प्रदेश 
94. मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, दिल्ली 
95. ब्रिजेश कुमार शुक्ला, यूपी 
96.नरेंद्र सिंह, हरियाणा 
97. प्रशांति सिंह, यूपी 
98. सुल्तान सिंह, हरियाणा 
99. ज्योति कुमार सिन्हा, बिहार 
100. आनंद शिवमिण, तमिलनाडू, 
101.शारदा श्रीनिवासन, कर्नाटक 
102. देवेंद्र स्वरूप, यूपी 
103. अजय ठाकुर, हिमचाल प्रदेश 
104. राजीव तारानाथ, कर्नाटक 
105. एस.तिम्माक्का, कर्नाटक 
106. जमुना टुडु, झारखंड 
107. भारत भूषण त्यागी, यूपी 
108. रामास्वामी वेंकटस्वामी, तमिलनाडू 
109. राम सरन वर्मा, यूपी 
110. स्वामि विशुधानंदा, केरल 
111. हीरा लाला यादव, यूपी 
112. वेंकटस्वरा राव याडलापल्ली, आंध्र प्रदेश