नई दिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब तो हुआ ही है। लेकिन आज वह बेशर्म भी हो गया है। भारत के विरोध में अंधे हो चुके पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेशर्म कर दिया है। बासित ने जिस लड़की की तस्वीर को सोशल मीडिया में रिट्वीट कर बताया कि ये पैलेट गन की शिकार लड़की है वह असल में पोर्न फिल्मों की सुपर स्टार है। लिहाजा अब पाकिस्तान की दुनिया में किरकिरी हो रही है।

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में बेइज्जती झेल चुका है और अब वह बेशर्मी की हद पार कर चुका है। वह अपने प्रोपेगेंडा के तहत रोज झूठ बोल रहा है और सोशल मीडिया में भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। भारत में पाक के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने आज पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेइज्जत कर।

क्योंकि उन्होंने जिस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया में ये कह बताया कि ये लड़की कश्मीर में पैलेट गन की शिकार हुई है। असल में वह लड़की पोर्न फिल्मों की स्टार है। उन्होंने बेशर्मी की हदे लांघते हुए एक पॉर्न स्टार की तस्वीर को रिट्वीट कर उसे कश्मीर में पैलेट गन का शिकार बता दिया।

हालांकि जब सोशल मीडिया में उनकी किरकिरी हुई तो उन्होने इसे हटा लिया और ट्वीट डिलीट कर दिया। इससे पहले भी बासित शोभा डे के मामले में फंस चुके हैं। शोभा डे उन्हें झूठ कह कर बेइज्जत किया था। क्योंकि बासित का दावा था कि उनके कहने पर डे ने कश्मीर मामले में लेख लिखा था।

इससे पहले भी बासित अपने बयानों के लिए काफी विवादित रहे हैं। जिसके कारण पाकिस्तान की विश्व बिरादरी के सामने किरकिरी हुई है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के पूर्व नौकरशाह समझने का नाम नहीं ले रहे हैं।