नई दिल्ली। आतंकी की फैक्ट्री कहे जाने वाला पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान लगातार सीमा फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में उसे मुंह की खानी पड़ रही है। आज पाकिस्तान ने एक बार पिर संघर्ष विराम का उल्लंघन पल्लनवल्ला तथा अखनूर में गोलीबारी की। लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में उसे अपने दो सैनिक गवांने पड़े।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि पिछले दिनों से उसे लगातार नुकसान हो रहा है। लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर फायरिंग की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसे जवाब देते हुए उसके दो सैनिक मार गिराए। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए पल्लनवाला तथा अखनूर में फायरिंग की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

लेकिन भारतीय सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि अभी कभी पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मौजूद चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर मॉर्टार के गोले दागे। गौरतलब है कि सेना प्रमुख विपिन रावत ने कल कही कहा था पाकिस्तान सीमा पर नापाक हरकतें कर रहा है और सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है।

उन्होंने साफ कहा था कि आने वाले दिनों में सीमा स्थिति खराब हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर गोलाबारी की थी। जिसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बंकर तबाह कर दिए थे और कई सैनिकों को मार गिराया था।