नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर की। इस गोलबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई बंकर तबाह कर दिए और दो सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना पिछले चौबीस घंटे से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। भारत सीमा पर सुरक्षा बांध का निर्माण कर रहा है। जिसमें खलल डालने के लिए पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही है।

आज शाम को पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया और कई पाकिस्तानी बंकरों को तबाह कर दिया।  जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने भीखाचक, ठाकुरपुरा, किंगड़ां दे कोठे और अभियाल डोगरा में मोर्टार से हमला किया और गोलाबारी की। इस गोलाबारी के कारण सीमा पर रहने वाले ग्रामीण घरों में दुबक गए।

लेकिन इसके बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया और जिसके बाद पाकिस्तान सेना को गोलाबारी बंद कर देनी पड़ी। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तानी सेना को कितना नुकसान हुआ। लेकिन माना जा रहा है कि इस जबाव से पाकिस्तान सेना पीछे के बंकरों में दुबक गई है। यही पाकिस्तानी सेना सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को निशाना बना  रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

रविवार को भी पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा के भीतर गोलाबारी की। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में भी गोलबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। यही नहीं पाकिस्तानी सेना रूक रूक कर गोलाबारी कर रही है। असल में भारतीय सीमा पर भारत की तरफ से सुरक्षा बांध निर्माण किया जा रहा है और इसमें अडंगा डालने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार गोलाबारी कर रही है।