श्रीनगर। पाकिस्तान भारतीय सीमा में आंतकियों को प्रवेश कराने के लिए अपनी सीमा पर आतंकियों का जमावड़ा कर रहा है। लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है और उनकी चार चौकियों को नष्ट कर दिया। क्योंकि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की थी। जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया।

पाकिस्तान पिछले दिन महीने भारतीय सीमा में चौकियों और आम आदमी को निशान बना रहा है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग कर रहा है। हालांकि इसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। पिछले दिनों भारतीय सेना ने तीन पाक सैनिकों को मार गिराया था और कई पाकिस्तानी चौकियों को ध्वसत कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान का दावा था कि उनसे पाकिस्तान के नागरिक इलाकों में भी फायरिंग की है। लेकिन भारतीय सेना ने पाक चौकियों की तरफ से किए जा रहे हमले का जवाब दिया था।

फिलहाल कल रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चार चौकियां को तबाह कर दिया है और इसमें उसके तीन जवानों को भी मार गिराया है। इसमें पाकिस्तान के दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी की और इसका जवाब भारतीय सेना ने दिया और जिसमें पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह कर दी हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ में केजी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इसके साथ ही उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ा था। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। जिसके बाद से वह लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ताकि इसकी आड़ में वह आतंकियों को भारत में भेज सके।