नई दिल्ली। पाकिस्तान कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाया हुआ है। वह कई देशों को मदद की गुहार लगा चुका है। लेकिन भारत के रूख को देखते हुए कोई भी देश उसकी मदद को तैयार नहीं है। जिन देशों की मदद मिलने का दावा पाकिस्तान ने किया था। वह भी पाकिस्तान ने दूरी बना चुके हैं।

लिहाजा अब पाकिस्तान भारत पर हमले के लिए ‘समुद्री जिहाद’ की फौज तैयार कर रहा है। वह समुद्री मार्ग से आतंकियों को भारत भेजने की फिराक में है। इसके लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं और नौसेना और भारतीय सेना तैयार है। 

फिलहाल पाकिस्तान को ये नहीं मालूम की भारतीय सेना ने 26/11 के हमले के बाद पाकिस्तान पर हमले की तैयारी कर ली थी। लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। लिहाजा इस बार बार अगर पाकिस्तान इस तरह की कोशिश करता है तो भारत की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। असल में जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म करने और उसके पुनर्गठन से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

वह आतंकवादियों को भारत में हमले के लिए उकसा रहा है। इसके लिए सभी तरह की तैयारी वह कर रहा है। यहां तक कि गुलाम कश्मीर में फिर से आतंकी शिविरों के शुरू होने की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान फिर 'समुद्री जिहाद' की साजिश रच रहा है। इसके लिए अपने आतंकियों को समुद्री रास्ते से भेजने की तैयारी में है।

ये आतंकी समुद्री मार्ग भारत पर हमला कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए भारतीय सेना तैयार है और खासतौर से इंडियन नेवी ने इसकी तैयारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जो खबर आ रही हैं। उसको देखते हुए कोस्टगार्ड और नेवी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

भारत के उप नौ सेना प्रमुख मुरलीधर पवार ने शनिवार को कहा कि तटीय सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि हम उनकी हरकतों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अपने गुर्गों को 'समुद्री जिहाद' समेत समुद्र के रास्ते हमले की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद नौसेना को नेवी उत्तरी अरब सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य, परमाणु पनडुब्बी चक्र, 60 जहाज और करीब 80 एयरक्राफ्टों को ऑपरेशन मोड पर रखा था। इस बार भी फिर उसी तरह ऑपरेशनल मोड में रखा गया है।