फिरोजाबाद. यहां अरांव रोड पर कनेक्शन के लिए पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता को लोगों ने दौड़ा दिया। उनकी पिटाई कर दी। बचाने आए संविदा कर्मचारियों को भी पीट दिया। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अवर अभियन्ता सतेन्द्र कुमार अपने साथ संविदाकर्मियों चन्द्र शेखर व संदीप के साथ रविवार की दोपहर अरांव रोड पर गए थे। वहां उन्होंने एक बकाएदार का बिजली कनेक्शन काटने का प्रयास किया। उस पर 87 हजार रूपए बिल बकाया है। उसी दौरान घर की महिलाएं व युवक निकल आए। अवर अभियन्ता की मानें तो आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उसे बचाने के लिए कर्मचारी आए तो उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी अपने घर से रिवाल्वर निकाल लाए। 

उन्होंने फोन करने के प्रयास किया तो मारने की धमकी दी। अवर अभियन्ता ने थाने पहुंच कर मारपीट की तहरीर दी है। जेई का कहना है कि बकाएदार पर विभाग का हजारों रूपए बकाया था। नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा था। इसलिए वह टीम के साथ कनेक्शन काटने गए थे। तभी लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।