प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार दिवाली का त्योहार उत्तराखंड में मनाया। उन्होंने पहले जाकर केदारनाथ जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद भारत चीन सीमा पर हर्षिल में सेना के जवानों के साथ पीएम ने दिवाली मनाई। इसके बाद शाम तक पीएम दिल्ली लौट आए। 

पीएम मोदी भोलेनाथ के महान भक्त है। उन्होंने अपने दिवाली उत्सव की शुरुआत केदारनाथ में भगवान केदारेश्वर की पूजा अर्चना से की। उन्होंने किशोरावस्था में घर छोड़ने के बाद अपने जीवन का अहम हिस्सा केदारनाथ में बिताया था। इसलिए उनके मन में केदारेश्वर महादेव के लिए विशेष सम्मान है। पीएम बनने के बाद उनका यह तीसरा केदारनाथ दौरा है। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों से मिले। 

Scroll to load tweet…

इसके बाद प्रधानमंत्री हर्षिल में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंचे। 

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री मोदी हर साल सेना के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटते हैं। पीएम बनने के ठीक बाद साल 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई। इसके बाद 2015 में पंजाब में अमृतसर के युद्ध स्मारक में त्योहार मनाया। अगले साल यानी साल 2016 में उन्होंने चीन सीमा पर दिवाली मनाई। फिर साल 2017 में कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई।