नई दिल्ली। अकसर केन्द्र के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार के सामने अनोखी मांग रख दी है। ममता ने कहा कि केन्द्र सरकार को प्रवासियों को दस हजार रुपये एकमुश्त देने की मांग की है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस भी केन्द्र सरकार से इसी तरह की मांग कर चुकी हैं। लेकिन केन्द्र सरकार ने कांग्रेस की मांग को पूरा नहीं किया है।

ममता बनर्जी कोरोना संक्रमण काल में केन्द्र सरकार पर लगातार आक्रामक थी। ममता बनर्जी ने राज्य में फैले कोरोना वायरस के लिए केन्द्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। वहीं अब ममता का कहना है कि केन्द्र सरकार को प्रवासी श्रमिकों को 10,000 रुपये की एकमुश्त सहायता देनी चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में लगे लोगों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जानी चाहिए ताकि उन्हें लॉकडाउन में पैदा हुए आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री को नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति फंड (पीएम-केयर) से एक हिस्सा प्रवासियों की आर्थिक मदद के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि इससे पहले कांग्रेस भी केन्द्र सरकार से प्रवासियों को आर्थिक मदद देने की मांग कर चुकी है। कांग्रेस का कहना था कि सरकार को आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए।

पीएम मोदी पर  गुस्सा थी ममता बनर्जी

पिछले दिनों चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में हुए नुकसान के बाद केन्द्रीय मदद मिलने के बाद पीएम मोदी पर ममता बनर्जी आक्रामक हो गई थी। ममता बनर्जी ने कहा कि कि राज्य में लाख करोड़ का नुकसान हुआ है और केन्द्र सरकार महज 1 हजार करोड़ की आर्थिक मदद दे रही है। जबकि पीएम मोदी राज्य के हालत का जायजा ले चुके हैं।