)
गाजियाबाद में लड़के-लड़की ने खाया जहर
गाजियाबाद के एक होटल में एक लड़के और एक लड़की ने जहर खा लिया। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गाजियाबाद के एक होटल में एक लड़के और एक लड़की ने जहर खा लिया। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इन दोनों की सगाई हो चुकी थी। लड़के और लड़की होटल के सीसीटीवी कैमरा में देखे जा सकते हैं। किस तरह से उन्होंने होटल में एंट्री की और फिर अपने रूम की तरफ चल दिए।
होटल के बाहर का कैमरा अगर देखा जाए तो उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। लड़का होटल के अंदर आ चुका था। लेकिन लड़की कुछ समय के लिए होटल के बाहर ही रुक कर इधर उधर देख रही थी।
दिल्ली का रहने वाले सुबोध और उसकी मंगेतर 2 दिन पहले शकरपुर में स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि डोसा खाने के लिए जा रहे हैं । उसके बाद दोनों लौटे नहीं। शुक्रवार की सुबह सुबोध ने लड़की के परिवार को फोन करके कहा कि दोनों ने जहर खा लिया है। इसके बाद उनका परिवार गाजियाबाद के जिला अस्पताल में पहुंचा तो पाया कि लड़की की मौत हो चुकी है।