प्रयागराज में महा कुंभ खत्म हुए दो महीने से अधिक समय हो चुका है. कुंभ के लिए आए सभी अखाड़े प्रयागराज से अपने-अपने मूल स्थान पर जा चुके हैं। वहीं, प्रयागराज स्थित निरंजन अखाड़ा सुर्खियों में है। इस अखाड़े के स्वामी आनंद गुरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आनंद गिरी पर ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान एक महिला के साथ छेड़खानी करने का  आरोप है।

स्वामी आनंद गिरी के गुरू ने गिरफ्तारी की बात की पुष्टि की है। दरअसल प्रयागराज में में यह अखाड़ा प्रसिद्ध बंधवा के बड़े हनुमान मंदिर का संचालन करता है। आनंद गिरी इस अखाड़े के शीर्ष प्रतिनिधी हैं और अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं।

आनंद गिरी के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया स्थित दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक आनंद गिरी ने 2016 में सिडनी में आयोजित दो अलग-अलग सत्संग के दौरान दो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया है। दोनों महिलाओं ने शिकायत की है कि गिरी ने उनपर हमला किया और गलत व्यवहार किया।

गौरतलब है कि आनंद गिरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

गिरफ्तारी के बाद अपनी सफाई ने गिरी ने कहा कि दोनों महिलाओं ने उनके आशीर्वाद को गलत समझ लिया है। गिरी लोगों की पीठ थपथपाकर आशीर्वाद देते हैं। गिरी ने कहा कि इस तरह आशीर्वाद का गलत अर्थ निकालना ईशनिंदा है।