लखनऊ। कांग्रेस की सबसे ताकतवर महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कब ले लखनऊ को अपना आशियाना बनाएंगी। इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन लखनऊ में प्रियंका गांधी के लिए राजधानी लखनऊ के कौल हाउस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां प्रियंका गांधी की निजता और सिक्योरिटी को देखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है। हालांकि प्रियंका गांधी को इस महीने के आखिर तक दिल्ली के लोधी रोड़ स्थित आवास को खाली करना है।

असल में 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी के हवाले किया है। यहां कांग्रेस का कोई भी नेता कांग्रेस के सियासी मामलों में दखल नहीं देता है। लिहाजा कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में अपना ठिकाना बना सकती हैं। क्योंकि वह राज्य में कांग्रेस को फिर से पुनर्जीवित करना चाहती हैं। असल  में अभी तक प्रियंका गांधी राज्य में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं दिखा सकी हैं। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की पूरी कमान उनके हाथ में थी। लेकिन कांग्रेस राज्य में महज एक ही सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी।

लेकिन कांग्रेस 2022 में होने वाले चुनावों की तैयारी में जुटी हैं और प्रियंका इस लिए राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार हमले कर रही है।फिलहाल लखनऊ में गांधी परिवार की नजदीकी पूर्व केन्द्रीय मंत्रीस्व.शीला कौल की कोठी का चयन किया गया है और इसे प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकिं पहले ये कहा जा रहा था कि पिछले साल अक्तूबर प्रियंका गांधी लखनऊ में रूकेंगी। लेकिन प्रियंका गांधी महज कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट जाती थी। 

फिलहाल लखनऊ की कोठी को यूपी दौरे के दौरान ठहरने के लिए ठीक किया जा रहा था। यहां पर कोठी की मरम्मत,निर्माण और  रंग रोगन किया गया है। जबकि उनके ठहरने, स्टाफ के लिए आफिस और सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव की सुरक्षा में लगी टीम ने कुछ दिनों पहले कौल हाउस का दौरा किया था। जिसमें उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनकी निजता को लेकर तमाम खामियां दिखी। जिसके बाद सिक्योरिटी एजेंसियों ने अपनी सिफारिश सरकार से की है। क्योंकि प्रियंका गांधी जिस कोठी में रूकेंगी वहां चारों तरफ मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट हैं।