सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर भी पुलवामा में हुए हमले का असर दिखा है। वह 16 फरवरी यानी आज पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया है। 

सऊदी अरब के युवराज यानी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा एक दिन के लिए टाल दी है। 

प्रिंस सलमान पहले 16 फरवरी को पाकिस्तान जाने वाले थे, लेकिन अब वे 17 फरवरी यानी कल इस्लामाबाद जाएंगे।

Scroll to load tweet…


माना जा रहा है कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला किया गया है। 

इससे पहले सऊदी अरब ने एक बयान जारी करके पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की कठोर निंदा की। 

सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ‘वह इस कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य को खारिज करता है। वह आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में मित्र भारत गणतंत्र के साथ खड़ा है’।

पाकिस्तान का दौरा करने के बाद सऊदी प्रिंस 19 फरवरी को भारत आएंगे। इस कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का न्योता दिया था।