मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल फैला रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या कुल मामलों की एक तिहाई से ज्यादा हो गई है। वहीं मुंबई कोरोना का बड़ा एपिसेंटर बना हुआ और वहीं अब पुणे भी सेंटर बन रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 99 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं पुणे के अलावा मुंबई में कोरोना के 769 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद आर्थिक राजधानी में संक्रमितों की संख्या दस हजार से पार हो गई है। वहीं मुंबई में मामलों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। राजधानी में अब तक कोरोना के 10,527 मामले सामने आ चुके हैं और वहीं 412 लोगों की मौत हुई है।राज्य में मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मामले पुणे सामने आए हैं और यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 2300 हो गई है।

जबकि मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और ये 127 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और बुधवार को ये आंकड़ा 665 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में एक दिन के अंदर कोरोना के  1233 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 34 लोगों की घातक वायरस से मौत हो गई और इसमें मरने वाले 25 अकेले राजधानी मुंबई के है। वहीं मुंबई के पड़ोसी ठाणे में बुधवार को ही 46 और धारावी में 68 नए मरीज मिले।