नेशनल डेस्क आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। अगर अधारकार्ड खो जाए या फिर गुम जाए तो बहुत परेशानी होती है। समझ नहीं आता है कि अब क्या कैसे करें। अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे PVC आधार कार्ड ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा और आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट UIDAI के जरिए 50 रुपए शुल्क देकर आप ये भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसका पूरा प्रोसेस क्या है?

क्या होता है PVC Card? 

PVC Card को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स कहते हैं। ये पूरी तरह से प्लास्टिक कार्ड होता है। जिस पर आपके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों को प्रिंट को किया जाता है। UIDAI के अनुसार,PVC Card में माइक्रो टेस्क,होलोग्राम,सिक्योर क्यूआर कोड और अन्य जानकारियां होती हैं। 


ऑनलाइन PVC कार्ड कैसे बनवाएं ?

  1. अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PVC कार्ड के लिए आवेदन करें।
  2. जिसके बाद आपको आधार का 12 डिजिट का नंबर डालना होगा।
  3. इसके आप सिक्योरिटी कोड भरना होगा और OTP पर क्लिक करें।
  4. फोन में आए ओटीपी नंबर को खाली जगह पर फिल करके सबमिट करदें।
  5. फिर My Aadhaar सेक्शन में जाए और Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें।
  6. नए पेज पर आपको आपसे जुड़ी जानकारी दिखाएगी,जिसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. यहां पर पेमेंट का ऑप्शन होगा जहां पर आपको क्लिक करना होगा।
  8. यहां पर UPI,BANK और क्रेडिट कार्ड से शुल्क भरने के ऑप्शन मिलेंगे। 
  9. इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर जाकर 50 रुपए शुल्क भरना होगा।
  10. पेमेंट के बाद PVC CARD का ऑर्डर प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा। 
  11. 5 दिन के बाद UIDAI से 5 दिनों  अंदर आधार प्रिंट होकर भारतीय डाक तक पहुंच जाएगा।
  12. फिर डाक विभाग इसे स्पीड पोस्ट या पोस्ट के जरिए आपके घर पर पहुंचा देगा। 

ये भी पढ़ें- यूपी में सात साल बाद एक मंच पर नजर आई "दो लड़कों" की जोड़ी, राहुल, प्रियंका संग अखिलेश ने साझा किया मंच