नई दिल्ली। कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर जासूसी के आरोप हैं। इस इंसिडेंट की वजह से कतर और भारत के बीच रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। कतर की अदालत के फैसले से हैरान भारत कानूनी उपाय तलाश रहा है। ऐसे में आप भी यह जानना चाहते होंगे कि भारत के मुकाबले कतर की सैन्य शक्ति कितनी है, दोनों देशों में कौन ज्यादा पॉवरफुल है? आइए डिटेल में जानते हैं। 

कतर में नेचुरल गैस का सबसे बड़ा भंडार

दरअसल, मध्य पूर्व के महत्वपूर्ण देश कतर के पास नेचुरल गैस का सबसे बड़ा भंडार है। दुनिया भर के आतंकवादी ग्रुप्स को धन और शरण उपलब्ध कराने वाले कतर का पड़ोसी देशों से भी रिलेशन तनावपूर्ण रहता है। 

 

सैन्य रैंकिंग और सैन्‍य-शक्ति के मामले में क्या है कतर का स्थान?

-ग्लोबल फायरपावर 2023 के अनुसार, सैन्य रैंकिंग की सूची में कतर 65वें और भारत 4th नंबर पर है।

-कतर के पास कुल 86,550 सैनिक हैं, जबकि भारत के पास 1155000 रिजर्व सैनिकों को मिलाकर कुल 5,132,000 सैन्यकर्मी हैं।

-कतर आर्मी के पास 138 टैंक तो इंडियन आर्मी के पास 4614 टैंक हैं।

-कतर आर्मी के पास 8208 मिलिट्री व्हीकल हैं, तो भारतीय सेना 100882 मिलिट्री व्हीकल के साथ काम करती है।

-46 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी कतर आर्मी रखती है। इंडियन आर्मी के पास 100 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी हैं।

आर्टिलरी और विमान के मामले में बहुत पीछे कतर

-कतर आर्मी 12 टो आर्टिलरी यानी खींचकर ले जाने वाले तोप रखती है तो भारतीय सेना के पास 3311 टो आर्टिलरी का बेड़ा है।

-कतर आर्मी-16 रॉकेट आर्टिलरी। वहीं भारतीय सेना-1500 रॉकेट आर्टिलरी।

-कतर के पास 198 विमान। भारत के विमानों की संख्या 2210 है।

-कतर 68 लड़ाकू और 6 हमलावर विमान रखता है। भारत के पास 577 लड़ाकू विमान और 150 हमलावर विमानों का बेड़ा है।

-कतर 12 ट्रांसपोर्ट विमान-52 ट्रेनर विमान। भारत 254 ट्रांसपोर्ट-353 ट्रेनर विमान।

-कतर 60 हेलीकॉप्टर-24 अटैक हेलीकॉप्टर। भारत 807 हेलीकॉप्टर-36 अटैक हेलीकॉप्टर।

भारत और कतर की नौसेना में कौन ताकतवर?  

-कतर 86 नौसैनिक पोत। भारतीय नौसेना के पास 295 नौसैनिक पोत।

-कतर नौसेना के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। भारतीय नौसेना दो एयरक्राफ्ट कैरियर रखती है।

-कतर के पास विध्वंसक जहाज नहीं। भारतीय नौसेना-11 विध्वंसक जहाज।

-कतर नौसेना फ्रिगेट विहीन। भारतीय नौसेना-12 फ्रिगेट।

-कतर नौसेना-4 कॉर्वेट। भारतीय नौसेना-19 कॉर्वेट।

-कतर नौसेना पनडुब्बी नहीं। भारतीय नौसेना-18 पनडुब्बियां।

-कतर नौसेना-20 पेट्रोल शिप। भारतीय नौसेना-138 पेट्रोल शिप।

ये भी पढें-12 साल तक चप्पल भी नसीब नहीं...Date of Birth से खोजा सक्सेस सीक्रेट, बन गए 7300 करोड़ की कंपनी के मालिक