नई दिल्ली। जल्द ही महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। हालांकि सोनिया गांधी भी कुछ चुनिंदा सीटों पर चुनाव प्रचार कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव में भी सोनिया गांधी ने पार्टी के लिए प्रचार नही किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर 12 सितंबर को दिल्ली में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव के लिए रणनीति को तैयार किया जाएगा। सोनिया के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ये पहली बैठक होगी, जिसमें चुनावों के लिए रणनीति बनेगी। फिलहाल तीन राज्यों के चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष लिए किसी भी मामले में अग्नि परीक्षा से कम नहीं हैं।

फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान इन चुनावों पर है। इसके लिए पार्टी इन तीन राज्यों में गठबंधन बनाने की तैयारी भी कर रही है। हालांकि महाराष्ट्र में कांग्रेस का एनसीपी के साथ चुनावी गठबंधन हैं। वहीं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चुनाव गठबंधन की उम्मीद का जा रही है। लेकिन इसके साथ ही अन्य क्षेत्रीय दलों से पार्टी गठबंधन करना चाहती है। ताकि भाजपा को कड़ी टक्कर दी जा सके।

लेकिन इन चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी स्टार प्रचार होंगी। सोनिया के स्वास्थ्य को देखते हुए वह काफी कम प्रचार करेंगी। लिहाजा प्रचार की कमान राहुल गांधी और प्रियंका के पास रहेगी। दिल्ली में 12 सिंतबर को होने वाली बैठक में राज्य में प्रचारकों की सूची भी तैयार होने की उम्मीद की जा रही है।

फिलहाल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस का महाराष्ट्र और झारखंड में गठबंधन पर चर्चा अंतिम दौर में है। लिहाजा माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में अन्य क्षेत्रीयों दलों को कांग्रेस गठबंधन में शामिल किया जा सकता है।