राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। सोमवार को जालोर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर दावेदारों के समर्थको के बीच तू तू मै मै ने हाथापाई का रुप ले लिया।

कांग्रेस की जिला बैठक का आयोजन जालोर लोकसभा सीट के लिए जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच विचार विर्मश किया जाना था। अचानक पिछली बैठक में हुए विवाद ने हाथापाई का रुप ले लिया। एक बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तू तू मै मै क्या शुरु हुआ जल्द ही हाथापाई ने लात-घूसे का रुप ले लिया। 

बताया जा रहा है कि मामला ऊम सिंह चांदराई नामक नेता को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चांदराई ने विधानसभा चुनाव के दौरान भीनमाल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी समरजीत सिंह को हराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस आरोप प्रत्यारोप से चांदराई समर्थक नाराज हो गए और आपस में शुरू नारेबाजी शुरु कर दी। बाद में मामला इतना बढा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद ने लात घूसों का रुप ले लिया। 

इस दौरान वहां पर मौजूद पार्टी नेता चुपचाप खिसक गए। घटना का वीडियो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिले के वाट्सएप ग्रुप में चटखारे लेकर देखा और वायरल किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओ तक पहुंची है। लेकिन फिलहाल प्रदेश स्तरीय नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।