यह सनसनीखेज बयान दिया है असम के  बीजेपी नेता हेमंत बिस्व शर्मा ने। जो हैदराबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

असम के फायरब्रांड बीजेपी नेता हेमंत बिस्व शर्मा ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि ‘कांग्रेस में हमें सिखाया जाता था कि देश धर्मनिरपेक्ष है। कांग्रेस के सेक्युलरिज्म की परिभाषा है कि राम हमारे भगवान नहीं हैं, बाबर हमारा भगवान है। लेकिन केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद लोगों की भावना में बदलावा आया है। अब लोगों के मन में भाव है कि बाबर हमारा दुश्मन था और राम हमारे भगवान’। 

 हेमंत हैदराबाद में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
हेमंत बिस्व शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे। लेकिन असम विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

हेमंत ने अपने कांग्रेस के दिनों की याद ताजा करते हुए कहा ‘कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा में राम हमारे भगवान नहीं हैं, बल्कि बाबर को भगवान बताया जाता है। 

Scroll to load tweet…

हेमंत बिस्व शर्मा ने आगे कहा कि ‘जब मैं कांग्रेस में था तो हमें राहुल गांधी की जय बोलना सिखाया जाता था। लेकिन अब जब मैं युवा मोर्चा के लोगों से मिलता हूं तो वह लोग भारत माता की जय बोलते हैं’।