प्रयागराज. हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में रविवार की दोपहर दबिश देने गई पुलिस के सामने दंपती ने आत्मदाह कर लिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। तत्काल दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी सेहत पहले के मुकाबले बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव का विमल यादव पड़ोस की एक लड़की के साथ छेड़खानी करता था। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

एसएसपी के आदेश पर रविवार को दोपहर बाद आरोपी के घर दबिश देने पहुंची थी। लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। तभी विमल यादव ने पत्नी के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। दंपती ने खुद को आगे के हवाले कर दिया।

घर से धुआं उठते देख पुलिस ने दरवाजा खोला और आग पर काबू पाते हुए दंपती को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर एसपी गंगापार भी मौके पर पहुंचे।