उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले में दिलचस्प मोड़ सामने आ रहा है। इस मर्डर मिस्ट्री में अब ‘वो’ भी शक के दायरे में है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शेखर और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे और रोहित शेखर के किसी अन्य महिला से करीबी के कारण पति पत्नी की बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जबकि रोहित शेखर ने लव मैरेज की थी।

पुलिस ने रोहित शेखर के परिवारों वालों से शनिवार को कई घंटों बात की। पुलिस ने उनके नौकरों से भी बातचीत की। लेकिन अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस को अब नई जानकारी मिली है रोहित शेखर और उनकी पत्नी के बीच वैवाहिक रिश्ते अच्छे नहीं थे। क्योंकि रोहित शेखर की परिवार की किसी महिला के साथ काफी नजदीकियां थी। जिसके कारण रोहित शेखर और उनकी पत्नी के अकसर लड़ाई होती थी। हालांकि रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने भी माना कि शादी के पहले दिन से ही दोनों के रिश्तों में तनाव था। रोहित के सबसे करीबी नौकर गोलू ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि रोहित और अपूर्वा के बीच संबंध सही नहीं थे। दोनों के बीच रिश्तों में इस कदर कड़वाहट थी कि रोहित व उसकी पत्नी दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके दिवगंत कांग्रेस नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा हत्या की तरफ कर दिया था। शनिवार को क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी डिफेंस कॉलोनी स्थित रोहित शेखर के घर पर पहुंचकर घरों से बातचीत की। पुलिस की जांच में ये बात साफ हो गयी थी कि सोमवार को कोई भी व्यक्ति बाहर से नहीं आया। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में किसी के घर में आने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी भी सीसीटीवी से छेड़छाड़ हुई है। लिहाजा कातिल घर में ही है। 

सोशल मीडिया में सक्रिय थे थे रोहित शेखर पर पत्नी से थी दूरी

रोहित शेखर और अपूर्वा शेखर के रिश्तों को इस बात से समझा जा सकता है कि दोनों सोशल मीडिया में खासे सक्रिय थे फिर भी दोनों फ्रेंड नहीं थे। दोनों फेसबुक पर सक्रिय रहते थे। रोहित के प्रोफाइल में रिलेशन कॉलम में शादी का जिक्र नहीं किया है। कुछ ऐसा ही हाल अपूर्वा शेखर के फेसबुक अकाउंट का है। अपूर्वा ने भी पति और शादी के बारे में फेसबुक पर जानकारी नहीं दी है।

अहम गवाह है भोलू

इस मर्डर मिस्ट्री में सबसे अहम गवाह भोलू मंडल है जो रोहित का करीबी नौकर था। उसने ही सबसे पहले रोहित को बेड पर पड़े हुए देखा था और उस वक्त उनकी नाक से काफी खून निकल रहा था। फिलहाल पुलिस ने भोलू से भी पूछताछ की है। लेकिन किसी पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।