जयपुर—राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सबकी नजर 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष कांग्रेस दोनों प्रमुख दल भारी बहुमत से अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अलग अलग एग्जिट पोल और सर्वे सामने आ रहे है जिसमे कई सारे दावे किये जा रहे है लेकिन सबकी निगाहें सट्टा बाज़ार में लगी हुई है।

राजस्थान में मतदान से पहले तक सट्टा बाज़ार में कांग्रेस की जीत को लेकर भाव ज्यादा था लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद स्थिति बदल गई है। यहां के सटोरिये मतदान से पहले कांग्रेस को 130 से 140 सीटें दे रहे थे।

लेकिन मतदान के बाद यह आकड़ा एकदम से बदल गया है। अब सट्टा बाजार में कांग्रेस का भाव कम हो गया है और बीजेपी का भाव बढ़ गया है। अब बाज़ार के मुताबिक़ कांग्रेस केवल 90 सीटें पा सकती है वही बीजेपी के खाते में 107 से 108 सीटें आने की संभावना है।

जयपुर के सटोरियों की माने तो यहां भाजपा को पूर्ण रूप से बहुमत मिलता दिख रहा है। जयपुर सट्टा बाजार ने भाजपा को 115-117 सीटें दी है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 65-68 सीटें आई हैं। राजकोट सट्टा बाजार ने भाजपा को 105-107 सीटें दी है और कांग्रेस को सिर्फ 61-63 सीटें दी है। 

जबकि शेखावती सट्टा बाजार ने भाजपा को 103-105 सीटें दी है और कांग्रेस को 54-45 सीटें दी है। जयपुर और कोलाकात सट्टा बाजार के आंकड़े में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है। कोलकाता सट्टा बाजार ने भाजपा को 112-114 सीटें दी है जबकि कांग्रेस को 57-59 सीटें दी है।