जयपुर। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर रिवाजों का पालन कर रही है। सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उसका मुस्लिम पति पाकिस्तान में अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा है । जबकि सीमा अपने बच्चों के साथ सचिन के घर पर है। यह सीमा हैदर का पहला करवा चौथ का व्रत है। पर सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तानी गई राजस्थान की बेटी अंजू ने क्या करवा चौथ का व्रत रखा है? लोग यह जानना चाहते हैं। 

पाकिस्तान जाकर फेसबुक फ्रेंड से कर ली शादी

दरअसल, राजस्थान के अलवर में रहने वाली अंजू पाकिस्तान चली गई और पेशावर में रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी कर ली। उसका नाम भी अंजू से बदलकर फातिमा हो गया। धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गई। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह जानकारी मिली, जबकि राजस्थान के रहने वाले अंजू की अरविंद से शादी हुई थी।

पति दिन में काम में बिजी और अंजू फेसबुक पर

अंजू का पति अरविंद अलवर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में काम करता था और काफी समय से अपनी पत्नी के साथ किराए के घर में रह रहा था। उधर अरविंद काम में बिजी रहता था। इधर, अंजू फेसबुक पर। पाकिस्तान जाने से पहले अंजू ने अपने दोनों बच्चों को अपने पिता के घर छोड़ दिया।

गोपनीय तरीके से बनवाए थे दस्तावेज

कुछ महीनों पहले वह अपने पति को बिना बताए पाकिस्तान का सफर तय करने लगी। इसका खुलासा तब हुआ। जब बाघा बॉर्डर से उसकी तस्वीर वायरल हुई। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान जाने से पहले उसने गोपनीय तरीके से अपने जरुरी दस्तावेज बनवा लिए थे। पाकिस्तान पहुंची और अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मैरिज कर फातिमा बन गई।

सोशल मीडिया यूजर सर्च कर रहें अंजू की प्रोफाइल

उधर परेशान पति अरविंद ने अंजू के खिलाफ अलवर थाने में केस दर्ज कराया। अब खबर आ रही है कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहती है और भारत आने की तैयारी में है। अंजू भारत में अपनी सहेलियों के साथ करवा व्रत करती थी। अब वह अपने मुस्लिम पति के करवा व्रत रख रही है या नहीं? यह जानने के लिए सोशल मीडिया यूजर अंजू की प्रोफाइल सर्च कर रहे हैं।

ये भी पढें-Sachin Pilot Assets: 5 साल में सचिन पायलट की संपत्ति और कर्ज दोनों में हुई बढ़ोत्तरी, फिर भी कोई कार...