गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक शख्स आठवीं मंजिल से अपनी पत्नी के साथ नीचे कूद गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी महिला घायल बताई जा रही है। लेकिन इस मामले में एक दूसरा खौफनाक मंजर देखने को मिला। इस मामले में जब पुलिस आठवीं मंजिल में मौजूद फ्लैट में पहुंची तो तो वहां पर दो बच्चों की लाश पड़ी थी। लिहाजा माना जा रहा है कि शख्स ने पहले बच्चों की हत्या की और उसके बाद वह आठवीं मंजिल से कूदा। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम कॉलोनी की है। यहां पर एक व्यक्ति  के अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ आठवीं मंजिल से कूदने का मामला सामने आया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि ये दो शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ बिल्डिंग की आठवीं से कूदा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है कि इस घटना के पीछे की वजह क्या है।

कहा जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां पर दो बच्चों की लाशें भी मिली। वहीं फ्लैट से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस बताया कि गाजियाबाद के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूदने की खबर मिली थी। जिसमें मौके पर ही एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि महिला के घायल हो गई। इन दोनों लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों हत्या की।

उसके बाद ये लोग नीचे कूदे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर से दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है। जानकारी के मुताबिक मृतक महज डेढ़ महीने पहले ही यहां आए थे। हालांकि ये आत्महत्याएं और बच्चों की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रहा है। मृतक बच्चों की आयु 10 से 13 साल की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या कारण आर्थिक तंगी बताया गया है।