मुंबई। शेयर बाजार में आज भी पिछले दिनों से चली आ रही गिरावट जारी रही। आज शेयर बाजार लाल निशान में खुला और बाजार बंद होने तक सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण केन्द्र सरकार द्वारा पेश गए जीडीपी की विकास दर अनुमान के आंकड़े हैं। जिसके मुताबिक इसके कम होने की आशंका है और इसका सीधा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। 

आज शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। आज सेंसेक्स 770 अंकों की गिरावट के साथ 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 225 अंकों की गिरावट के साथ 10,797 अंक पर बंद हुआ।

आज शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान में खुला और इसमें 413.58 अंकों की गिरावट देखने को मिली और उस वक्त बाजार 36,919.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी में 129.30 अंकों की गिरावट देखी गई और ये 10,893.95 पर कारोबार करते देखा गया।

हालांकि सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर कल बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा बाजार और जिंस बाजार बंद थे। जिसके कारण बाजार में कारोबार नहीं हो सका। लेकिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ।

सेंसेक्स करीब 383 अंकों की कमजोरी के साथ 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ 11000 के स्तर के नीचे 10,948.30 पर बंद हुआ। आज बाजार में निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए हैं। असल में माना जा रहा है कि इस साल जीडीपी पांच फीसदी रहेगी जबकि सरकार ने सात फीसदी का अनुमान लगाया था। देश में आर्थिक मंदी का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में सरकार ने भी अनुमान में कमी की है। विकासदर में बदलाव का असर सभी जगह देखा जा रहा है।