पूनम सिन्हा के लंबे समय से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरेंगी। लेकिन उन्होंने कांग्रेस की जगह सपा को तरजीह दी है। 

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को उन्होंने सपा नेता और सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। पूनम सिन्हा को सपा लखनऊ से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है।

Scroll to load tweet…

सपा की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर पूनम सिन्हा के पार्टी से जुड़ने की पुष्टि की गई है। हालांकि उनके सियासी भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

Scroll to load tweet…

हालांकि इस बीच, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी। वह 18 अप्रैल को नामांकन भरेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि वह यहां से उम्मीदवार न खड़ा करें, ताकि भाजपा को हराया जा सके। अभी तक विपक्ष की ओर से राजनाथ सिंह के खिलाफ किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।