मुलायम के भा ईशिवपाल यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के बीच गठबंधन को लेकर बात आगे बढ़ने की खबर है। गुरुवार को शिवपाल और प्रियंका के बीच फोन पर बात हुई। जिसमें यह तय हुआ कि तीन दिन बाद दोनों नेता मुलाकात करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद प्रियंका यूपी में लगातार पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वह कई छोटे दलों से गठबंधन की संभावना तलाश कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करने का फैसला किया है। 

पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस के एक विधान पार्षद दीपक सिंह के बीच बातचीत की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद अफवाह फैली थी कि शिवपाल कांग्रेस के साथ खिचड़ी पकाने की तैयारी कर रहे हैं। 

इस चर्चाओं को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि न तो शिवपाल और न ही कांग्रेस की ओर से गठबंधन की बातों से इनकार किया गया है। दोनों ही पक्षों ने मामला वक्त पर छोड़ रखा है। 

कांग्रेस को इस समय यूपी में सहारे की जरुरत है। क्योंकि उसे सपा और बसपा ने मंझधार में छोड़ दिया है। ऐसे में शिवपाल कांग्रेस के लिए सहारा बन सकते हैं। 

आने वाले समय में कांग्रेस कई और छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है।