नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण पारा 7 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। खराब मौसम के कारण ट्रेन, बसें और उड़ानें देर से चल रही हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बर्फबारी हुई है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है।

जिसके कारण पारा और गिरा गया है। मौसम विभा का कहना है मौसम में फिलहाल बदलाव की कोई उम्मीद है और अगले दो दिन तक यही हालत बने रहेंगे। विभाग के मुताबिक हिमाचल में बर्फबारी के कारण के केलांग में पारा -5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि कश्मीर का भी यही हाल है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण कई गांव बर्फ से ढक गए हैं। इसके कारण ठंड में इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को दिनभर धीरे-धीरे बारिश होती रही और इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट  दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बृहस्पतिवार को भी बारिश हो सकती है जिसके कारण आम लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी और जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा।