नई दिल्ली। घाटी में लोगों के चेहरे पर खौफ देखा जा रहा है। लोगों  में चर्चा है कि कुछ  बड़ा होने वाला है। हालात कुछ ऐसे हैं जैसे पिछले साल राज्य में धारा 370 हटाने से पहले बने थे। राज्य में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ने अगले दो महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने और स्कूली इमारतों को खाली करने का आदेश के बाद घाटी में टेंशन बढ़ गई है।


जानकारी के मुताबिक सरकार घाटी में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स दो महीने का सिलेंडर का स्टॉक रखने  को कहा है और वहीं राज्य में कारगिल से गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को भी खाली कराने का आदेश सरकार दिया है। फिलहाल चीन के साथ विवाद चल रहा है और खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनातनी जारी है और माना जा रहा है कि चीन दुनिया के देशों का ध्यान चीन से हटाने के लिए  इस  विवाद को और ज्यादा खींचने के पक्ष  में दिखाई दे रहा है।

इसके लिए चीनी सरकार ने अपने  सैनिकों को मामले को और ज्यादा खींचने के लिए कहा है। लेकिन  भारत सरकार चीनी सरकार के रूख को देखते हुए चौकन्नी हो गई है और सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लिहाजा जम्मू कश्मीर सरकार ने राज्य के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से अगले दो महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने को कहा है और इसके साथ ही राज्य में सुरक्षाबलों के लिए स्कूली इमारतों को खाली कराया जा रहा है। इसके बाद कश्मीर घाटी के लोगों के खौफ देखा जा रहा है।