जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद थे। 15 फरवरी को पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख है और 20 फरवरी नाम वापसी की आखिरी तिथि है।

शाम को दिल्ली लौट जाएंगी सोनिया

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस अवसर पर सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसी राजनेता हैं, जिन्होंने पीएम जैसे पद का त्याग किया। अब, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की रिक्त हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। सोनिया गांधी ने 12 बजे नामांकन दाखिल किया। शाम 4 बजे दिल्ली वापस जाएंगी। 

सोनिया का राजस्थान से दिल का जुड़ाव का रिश्ता

गहलोत ने कहा कि जब राजीव गांधी पीएम बने थे। तब सोनिया गांधी उनके साथ दौरे पर आई थीं। उनका राजस्थान से दिल का जुड़ाव है। इतना ही नहीं, जब राजस्थान में अकाल पड़ा था। उस समय भी राजीव गांधी ने खुद गाड़ी ड्राइव कर प्रदेश के 9 जिलों का दौरा किया था। उस समय भी उनके साथ सोनिया गांधी थीं। राजस्थान की जनता उन्हें भूली नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे राजस्थान के लिए फक्र की बात बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनकी मौजूदगी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाती है।

ये भी पढें-दो मंजिला घर, बाइक-महंगा स्मार्टफोन, आम नहीं एक भिखारी की है ये संपत्ति, 45 दिन में कमाए इतने लाख रु...