पाकिस्तान ने एक बार सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू-कश्मीर के तंगधार और केरन सेक्टर में सीजफायर को तोड़ते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की, जिसमें दस पाकिस्तानी सैनिकों के मारे  जानेे की खबर आ रही है। हालांकि दुखद ये है कि पाकिस्तान की फायरिंग में सुंदरबनी सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक भारतीय सैनिकों की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान की चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों से सीमा फायरिंग शुरू कर दी है। इसकी आड़ में पाकिस्तान सेना आतंकियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने का प्रयास करती है। आज पाकिस्तानी सेना एक बार फिर जम्मू कश्मीर के तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर फायरिंग की।

जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। जिसमें दस पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हालांकि ये आकंड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। क्योंकि माना जा रहा है कि इसमें पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

 पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है। जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। रविवार को ही पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाके में फायरिंग की थी। जिसमें एक दस दिन के बच्चे को गोली लगी थी।

जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गयी है। पाकिस्तानी सेना ने आज तंगधार और केरन सेक्टर में फिर फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया।

पाकिस्तान ने यहां पर मोर्टार भी दागे और इसका भारतीय सैनिकों ने कड़ा जवाब दिया। वहीं पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान नायक कृष्ण लाल शहीद हो गए। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के शाहपुर सेक्टर में रविवार देर रात पाकिस्तान ने भारतीय रिहायशी इलाकों में गोले दागे जिसमें एक नवजात शिशु, उसकी मां फातिमा जान  और एक अन्य नागरिक मुहम्मद आरिफ घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर शिशु ने दम तोड़ दिया।