नई दिल्ली। पिछले साल सोशल मीडिया पर अंजली चक्र और सुंदस मलिक नाम की लड़कियां छाई रही। ये दोनों समलैंगिक हैं और पिछले साल दोनों शादी कर मीडिया की सुर्खियां बटोरी। अब इन दोनों की शादी के एक साल होने पर सोशल मीडिया में लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। ये न केवल भारत की मीडिया में छाई रही बल्कि पाकिस्तान में भी इन लोगों को काफी सुर्खियां मिली।

शादी की एक सालगिरह पूरा होने पर इन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। असल में अंजली चक्र भारतीय हिंदू हैं जबकि सुंदस मलिक पाकिस्तान की रहने वाली मुस्लिम लड़की हैं।

इन दोनों ने समलैंगिक होने के कारण पिछले साल 31 जुलाई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

फिलहाल अंजली और सुंदस ने अपने शादी के एक साल पूरे होने पर इस प्यार को सहेजने के लिए फोटोशूट भी कराया था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

बुधवार रात को इस मौके पर अंजली ने सुंदस के साथ खींची फोटोज को ट्विटर पर शेयर किया था तो उनके चाहने वालों ने इन हाथों हाथ लिया और महज कुछ ही घंटों में अंजली के इस ट्विटर पोस्ट को करीब 5 लाख यूजर्स लाइक कर चुके हैं।


इन प्रशंसक अपने अपने तरह से इन लोगों को बधाई दे रह हैं। जबकि पांच लाख लोग इसे लाइक करन के साथ ही 81 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं।

इन दोनों को बधाई देने के लिए लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आयी है, और लोग इन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इतना ही नहीं अंजली चक्र और सुंदस मलिक का फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर सरोवर ने भी दोनों को बधाई दी है।