चोरों-लुटेरों का बड़ा गिरोह गिरफ्त में

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चोरों और लुटेरों का एक बड़ा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया है। इन चोरों में दो महिलाएं भी हैं। यह सभी पारदी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चोरों का एक बड़ा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया है। इन चोरों में दो महिलाएं भी हैं। यह सभी पारदी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।

 इन सभी के पास से विदेशी करेंसी, सोने चांदी के जेवर सहित 12 लाख रुपए बरामद हुए हैं। यह सभी अशोकनगर के मुंगावली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। 

आशंका है कि इन लोगों ने दूसरे राज्यों में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनपर शक होने पर देहात थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करके इन सभी को गिरफ्तार किया। 

Related Video