जापान में एक मछली 1.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 12.59 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। इसकी लंबाई मात्र 101 सेंटी मीटर है और यह कोहाकु प्रजाति की है। 

हिरोशिमा के साकी फिश फार्म ने इसकी बोली लगवाना शुरु किया था। शुरुआत में इस मछली की कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी। लेकिन कई घंटों तक बोली चलने के बाद आखिरी बोली 12.59 करोड़ पर जाकर रुकी। 

कोहाकु प्रजाति की यह मछली आमतौर पर एक ही रंग की होती है। कोहकु मछली इसके अगले सिरे पर लाल धब्बा होता है। 

आम तौर पर बिना पीलापन लिए सफेद मछली सबसे अच्छी मानी जाती है। जापानी भाषा में कोहाकु का मतलब लाल और सफेद होता है। इन दोनों रंगों का होने की वजह से इसे कोहाकु कहा जाता है । 

कोहाकु को जापान में सजावटी मछली के तौर पर पाला जाता है। 

इससे पहले मछली की सबसे महंगी नीलामी का रिकॉर्ड 9.79 रुपए का है। यह एक मरी हुई ब्लूफिन टूना मछली थी जिसका वजन 222 किलो था।