कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही और राज्य में एक बार  फिर एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता  दिवस  के मौके पर झंडा फहराने पर कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना था कि टीएमसी और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता और समर्थक एक ही जगह पर झंडा फहराने के लिए इकट्ठा हुए थे और इसके बाद दोनों के बीच हुई झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या टीएमएसी कार्यकर्ता ने कर दी।

राज्य में सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं और पिछले दिनों भाजपा विधायक की भी हत्या राज्य में हुई था और इसके लिए राज्य की सत्ताधारी टीएमसी को दोषी बताया गया था। वहीं आज एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तिरंगा फहराने के लिए कर दी गई। राज्य में सत्ताधारी टीएमसी कार्यकर्ता लगातार भाजपा  कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की दक्षिण बंगाल के हुगली जिले में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर टीएससी कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि 40 वर्षीय सुदर्शन प्रमाणिक को टीएमसी समर्थकों ने पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि वह तिरंगा झंडा फहरा रहे थे। पुलिस ने घटना के बाद आठ लोगों को हिरासत में लिया है। कोलकाता के पश्चिम में लगभग 60 किलोमीटर दूर खानकुल में झड़प से तनाव फैल गया और  स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए एक बड़े पुलिस दल को तैनात किया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह खानकुल में भारतीय ध्वज फहराने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई  और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांस के डंडों से भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया है और इसमें उनकी मौत हो गई। राज्य में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोकसभा चुनाव के बाद इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं राज्य में अब तक 108 भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है।

बीजेपी के महासचिव सायंतन बसु ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा को निशाना बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि 13 जुलाई को उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में भाजपा विधायक देवेन्द्र नाथ रॉय का शव उनके घर के पास एक बाजार में लटका मिला था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आत्महत्या की है और इसके बाद बंगाल में दो और भाजपा कार्यकर्ता मृत पाए गए। हालांकि पुलिस ने कहा कि दोनों ने आत्महत्या की है।