लखनऊ। उबर बाइक के चालक को अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ करना और बदतमीजी करना महंगा पड़ा। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन लड़के को गिरफ्तार करने के बाद यूपी पुलिस अमेरिकी लड़की से पीएमओ और दूतावास में शिकायत न करने की गुहार लगाते रहे। फिलहाल लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा कहीं नहीं की है।

अमेरिका की रहने वाले एक लड़की लखनऊ में रहकर फेलोशिप रह रही है। यहां पर एक एनजीओं में काम भी करती है। लिहाजा उसने बुधवार को सुबह उबर एप के जरिए बाइक को बुक किया। इसके बाद बाइक आई। इसके बाद सिकंदरबाग इलाके से उबर बाइक चालक उसे पिकअप किया। लेकिन थोड़ा आगे जाते ही बाइक चालक ने अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

हालांकि लड़की ने इसका विरोध किया। लेकिन चालक नहीं माना। इसके बाद अमेरिकी लड़की ने 100 नंबर पर सूचना दी। अमेरिकी लड़की का मामला होने के कारण यूपी पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपित चालक को तीन घंटे में डीजीपी आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ करने वाला चालक इंदिरानगर निवासी विजय कुमार है। जिसे फिलहाल जेल भेजा जा चुकी है। हालांकि विजय का विरोध रास्ते में चल रहे राहगीरों ने भी किया और उसे फटकारना शुरू किया तो भीड़ बढ़ती देख उसने बाइक को गोमती नदी के बंधे पर रोका। लेकिन लड़की के उतरते ही विजय भाग निकला।

हालांकि लड़की पहले ही 100 नंबर पर शिकायत कर चुकी थी। इसके बाद वह एनजीओ संचालिका के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंची। जबकि दूसरी टीम विजय कुमार को पड़कने में लगी हुई थी। विजय को गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ पुलिस अमेरिकी लड़की के सामने गिड़गिड़ाते रहे। ताकि वह अमेरिकी दूतावास और पीएमओ में इसकी शिकायत न करें। इसके लिए उन्होंने लड़की से गुहार भी लगाई।