लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में 13 प्रत्याशियों की लिस्ट में सपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सबसे अमीर कैंडिडेट है। उनके बाद बीजेपी के मोहित बेनीवाल का नाम है। जिनके पास 27 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है। असलहो के शौकीन विजय बहादुर पाठक और उनकी पत्नी को संपत्ति में जबरदस्त गिरावट हुई है। बीजेपी प्रत्याशी विजय बहादुर की 5 करोड़ की संपत्ति कम हुई है।

बीजेपी 7, एसपी 3, एसबीएसपी, अपना दल एस व आरएलडी के 1-1 प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में इस बार कुल 13 सीटों पर चुनाव होने है। इसमें बीजेपी ने 7 कैंडिडेट उतारे है। जबकि एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा, अपना दल एस और आरएलडी के 1- 1 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। प्रत्याशियों ने नियमों के अनुसार संपत्ति के साथ क्रिमिनल डिटेल का शपथपत्र भी दाखिल किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सबसे अमीर प्रत्याशी है। जबकि भाजपा की ओर से घोषित 7 प्रत्याशियों में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल सबसे धनाढ्य प्रत्याशी है। बेनीवाल ने नामांकन पत्र में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है।

13 कैंडिडेट में बीजेपी कैंडीडेट मोहित बेनीवाल दूसरे सबसे अमीर
मोहित बेनीवाल के पास 8.52 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 2.98 करोड़ रुपये, एक आश्रित बच्चे के पास 2.98 करोड़ और दूसरे बच्चे के पास 1.71 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। मोहित के पास 9.26 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 3.56 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोहित के पास लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर भी है।

असलहों के शौकीन बीजेपी प्रत्याशी विजय बहादुर की संपत्ति 5 साल में 5 करोड़ घटी 
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और दूसरी बार एमएलसी बनने जा रहे विजय बहादुर पाठक की संपत्ति में बीते 5 वर्षों में 5 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उनके पास 93 लाख और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। कैस के रूप में मात्र 7000 और पत्नी के पास 20 हजार रुपये है। उनके पास 2 करोड़, 16 लाख 35 हजार 392 रुपए और पत्नी के पास 6 करोड़,65 लाख,78 हजार,557 रुपए अचल संपत्ति है। उनके नाम एक रायफल व एक रिवाल्वर और पत्नी के पास एक राइफल का लाइसेंस है। उनके पास 480 ग्राम और पत्नी के पास 750 ग्राम सोने के जेवरात है।

पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के पास है 2.56 करोड़ की संपत्ति
पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के पास 2.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बीजेपी कैंडिडेट महेंद्र सिंह ने कुल 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई है।
महेंद्र सिंह के पास 98 लाख,81हजार,582 रुपए और पत्नी के पास 36 लाख,60 हजार,677 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके बेटे के पास 25 लाख ,88 हजार,747 रुपए की अचल संपत्ति है। महेंद्र सिंह के पास राइफल और रिवाल्वर भी है। पत्नी के पास 500 ग्राम, बेटे के पास 300 ग्राम और उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवर है। महेंद्र सिंह के पास 47 लाख और पत्नी के पास 48 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

बीजेपी प्रत्याशी अशोक कटारिया के पास 1.5 करोड़ की संपत्ति 
विधान परिषद चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पास कुल 1.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 43.13, पत्नी के पास 43.33 लाख और बेटे के पास 10 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 74 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। राजधानी के हजरतगंज थाने में एक राजनीतिक मुकदमा भी दर्ज है।

बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र के पास रिवाल्वर, पत्नी के पास 400 ग्राम सोना-दो किलोग्राम चांदी
बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह के पास 1.50 लाख और पत्नी के पास 1 लाख रुपये कैस है। 8.59 लाख रुपये की चल संपत्तियों के मालिक धर्मेंद्र के पास एक रिवाल्वर भी है। पत्नी के पास 29.81 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं, जिसमें 400 ग्राम सोना और 2 केजी चांदी है। धर्मेंद्र के पास 3.25 करोड़ और पत्नी के पास 6.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं। 

4 मुकदमों में नामजद सुभासपा के विछेलाल के पास है 33 लाख की संपत्ति
सुभासपा से एमएलसी प्रत्याशी विच्छेलाल पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास 1 मोटरसाइकिल है, जो उपहार में मिली थी। इसके अलावा 29 लाख रुपये की कृषि भूमि है। उनके बैंक खातों में 3.56 लाख और पत्नी के खाते में 2.37 लाख रुपये जमा हैं। दंपत्ति के पास 50 हजार रुपये की कैस है।

 15 एकड़ खेत के मालिक है अपना दल के आशीष, पत्नी अनुप्रिया के नाम है 1.78 करोड़ का घर
अपना दल (एस) प्रत्याशी व योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास 50 हजार और केंद्रीय मंत्री पत्नी अनुप्रिया पटेल के पास 60 हजार रुपये कैस है। आशीष के पास 1.16 करोड़, अनुप्रिया के पास 68.54 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं। उनके पास चित्रकूट में 15 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी बाजार कीमत 58 लाख है। वहीं उनकी पत्नी के पास नई दिल्ली में 1.78 करोड़ का मकान है। आशीष के बैंक खाते में 2.93 लाख और अनुप्रिया के खाते में 4.65 लाख रुपये हैं।

पत्नी के घर में रहते हैं सपा प्रत्याशी किरनपाल कश्यप
सपा एमएलसी प्रत्याशी किरनपाल कश्यप के खिलाफ कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है। उनके पास 22 हजार और पत्नी के पास 15 हजार नकद है। उनके पास 2.26 लाख और पत्नी के पास 14.50 लाख की चल संपत्तियां हैं। उनके नाम कोई भी आवास या भूमि नहीं है। पत्नी के नाम 40 लाख का घर है।

365 करोड़ के मालिक एसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली सबसे अमीर
विधान परिषद चुनाव में 13 प्रत्याशियों में सपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सबसे धनाढ्य प्रत्याशी है। बिल्डर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पास 312 करोड़  से अधिक की चल और 21.73 करोड़ की अचल संपत्ति है। जमाली के पास सिर्फ एक कार है। उनकी पत्नी के पास 32 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी बलराम यादव के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ हसनगंज थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है।

बीजेपी प्रत्याशी राम तीरथ सिंघल के पास 11.52 करोड़ की संपत्ति
बीजेपी कैंडिडेट राम तीरथ सिंघल के पास 11.52 करोड़ से अधिक की चल अचल सम्पत्ति है। उनके पास 2019 मॉडल की वैगनआर कार है। भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह के पास 75 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जबकि 7.89 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है।

नही दिखे निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद
एनडीए कैंडिडेट ने सोमवार को नामांकन किया। जिसमें निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद नही पहुंचे। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोकसभा चुनाव में 1 सीट मांग रहे संजय निषाद का कहना है कि अगर उन्हें सीट नहीं मिली तो कार्यकर्ता नाराज हो जायेंगे। चर्चा है कि संजय निषाद नाराज चल रहे है।

ये भी पढ़ें.....
Chhattisgarh News: बिलासपुर की रानी से बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने की है शादी?, हाईकोर्ट पहुंचा मामला