प्रयागराज। यूपी के संगम नगरी प्रयागराज में दो मासूम बच्चों को लकड़ी के पटरे से मारकर हत्या कर दी गई। यह हैरतगेंज घटना किसी और ने नहीं बल्कि मृत बच्चों की सगी बुआ ने कारित की है। जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

भाभी से हुआ झगड़ा तो भतीजों पर उतारा गुस्सा
यमुना नगर के मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव संजय पुत्र शंकर भारतीया मुंबई में काम करता है। उसके दो बेटे  सत्यम (5) और लकी (3) के थे। पुलिस के अनुसार संजय की बहन पूजा (35) का संजय की पत्नी पार्वती से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार रात में भी दोनों में झगड़ा हुआ था। उसी से नाराज पूजा पार्वती के कमरे में गई। जहां उसके दोनों बच्चे सो रहे थे।

 

कमरे में जाकर दोनों भतीजों पर किया हमला
बुआ ने दोनों भतीजों के सिर व चेहरे पर लकड़ी के पटरे से कई वार किया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। उसके बाद पूजा वहां से भाग गई। काफी देर बाद पार्वती जब अपने कमरे में गई तो बच्चों को खून से सना देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर घर के अन्य लोग पहुंचे। दोनों बच्चों को एसआरएन हास्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रात में नहीं दी गई पुलिस को सूचना 
परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर घर चले आए। रात भर पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बुधवार को सुबह सूचना मिलने पर मेजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

बच्चे न होने का उलाहना सुन दोनों भतीजो को मार डाला
जांच में पता चला कि पूजा के कोई बच्चे नहीं थे। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। झगड़े के दौरान पार्वती ने उसे नि:संतान होने का उलाहना दिया तो वह तैस में आ गई। लोगों का कहना है कि वह घटना बाद कहते जा रही थी कि अब तू भी बिना बच्चों की हो गई। 

आरोपी महिला पति पर भी कर चुकी है जानलेवा हमला
डीसीपी यमुना नगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी महिला फरार है। वह मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। जांच में पता चला है कि इससे पहले वह अपने पति पर भी जानलेवा हमला कर चुकी है। दिमागी हालत ठीक न होने की वजह से ज्यादातर वह मायके में ही रहती थी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं। जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें.....
UP News: दगाबाज प्रेमी की साजिश...प्रेमिका से गैंगरेप, अब...पीड़िता की पुलिस से गुहार