सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में इंटरमीडिएट की एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश उसकी क्लासमेट छात्रा के घर पर मिली। छात्रा भी बगल वाले कमरे में बेहोशी हालत में पड़ी मिली। पता चलने पर छात्र के घरवाले मौके पर पहुंच गए। छात्र के घरवालों ने छात्रा के परिजनों पर बेटे की हत्या करने और बेटी को भी करने की कोशिश करने का संगीन आरोप लगाया है। जिससे माहौल गर्म हो गया है। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

किशोर ने कुछ देर में कहने की बात कहकर निकला था घर से
नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार निवासी अजय शर्मा का 17 वर्षी बेटा 12वीं का छात्र था। गुरुवार को दोपहर में वह घर से कुछ देर बाद लौटने की बात कह कर निकाला था ।उसके बाद वापस नहीं लौटा। जब काफी रात हो गई तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच लड़के के घरवालों को पता चला कि वह अपने क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से बातचीत करता था। उससे उसकी अच्छी दोस्ती थी। उसके घर आना.जाना था।

परिजन लड़की के घर पहुंचे तो हंगामे के बाद हुई जानकारी
यह पता चलने पर लड़के के घरवाले लड़की के घर पहुंच गए। छात्र के चाचा ने बताया कि पहले तो लड़की के घर वालों ने कोई जानकारी देने से ही मना कर दिया। घंटे भर बाद यह जानकारी हुई कि उनका भतीजा लड़की के घर में ही बेहोश पड़ा है। परिजन उसे लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल गए। वहां से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा ने लड़की के घरवालों पर लगाया हत्या का आरोप
इसके बाद लड़के के घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृत छात्र के चाचा ने छात्रा के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने लड़की को भी जहर देकर मारने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरो के पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

बगल वाले कमरे में बेहोश मिली छात्रा की हालत गंभीर
जिस कमरे में छात्र मृत हालत में मिलाए उसके बगल वाले कमरे में ही छात्रा भी बेहोश पड़ी थी। छात्रा को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। छात्रा को अभी तक होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मृत छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा का इलाज चल रहा है। उसके होश में आने और बयान दर्ज करने के बाद आगे की जांच में जो तथ्य सामने आएंगेए उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढें... Karnataka News: बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट में हुई IED बम लगाने वाले की पहचान, डिप्टी सीएम ने दी अहम जानकारी